13 अप्रैल से स्नातक सेमेस्टर-3 व 5 में नामांकन का दोबारा मौका

Updated at : 11 Apr 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
13 अप्रैल से स्नातक सेमेस्टर-3 व 5 में नामांकन का दोबारा मौका

विश्वविद्यालय ने जारी कर दी है सूचना

विज्ञापन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 व सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-3 में छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए 13 अप्रैल से दोबारा पोर्टल खोल रहा है. इस दौरान वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये थे, वैसे विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. इसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, स्नातक सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-5 में नामांकन 13, 15 व 16 अप्रैल का समय दिया गया है. उक्त तीन दिन नामांकन से वंचित विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुए नामांकन ले सकते हैं. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, जहां स्नातक सेमेस्टर-3 में नामांकन के लिए सेमेस्टर-1 व 2 को मिलाकर विद्यार्थियों के लिये 28 क्रेडिट होना अनिवार्य है. सेमेस्टर-5 में नामांकन के लिए सेमेस्टर-1 व 2 उत्तीर्ण होने के साथ सभी सेमेस्टर को मिलाकर कुल 68 क्रेडिट होना अनिवार्य है. विदित हो कि 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेजों में अवकाश रहेगा. इसके कारण विद्यार्थियों को 13, 15 और 16 अप्रैल को नामांकन के लिए समय दिया गया है. वहीं नामांकन के बाद सभी वर्ग की छात्राओं व एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को शून्य पेमेंट को वेरिफाई करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द माना जायेगा.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन