सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता : प्राचार्य

Published by : BIRENDRA KUMAR SING Updated At : 11 Apr 2026 7:48 PM

विज्ञापन

शहर के रामदेव सिंह यादव साइंस काॅलेज खोजा बाजार परिसर में आयोजन

विज्ञापन

12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

मुंगेर. शहर के रामदेव सिंह यादव साइंस काॅलेज खोजा बाजार परिसर में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन प्राचार्य अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुआ. इसमें कक्षा 12वीं बिहार बोर्ड परीक्षा में महाविद्यालय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. सर्वप्रथम जिला में वाणिज्य संकाय में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रीतिका कुमारी को शिक्षाविद आरडी एंड डीजे काॅलेज मुंगेर के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो अरुण कुमार साहा ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति प्रतीक देकर सम्मानित किया. महाविद्यालय के विज्ञान में इन्द्रजीत (प्रथम), अचल कुमार (द्वितीय), खुशी कुमारी(तृतीय), कला में अनिल कुमार (प्रथम), देवानंद यादव (द्वितीय), गोपाल कुमार (तृतीय) एवं वाणिज्य में रीतिका कुमारी(प्रथम), आयुष पटेल (द्वितीय), अक्षत धनराज (तृतीय) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्राचार्य ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है. सफलता दिन-रात की मेहनत और समर्पण का फल है. वर्तमान में प्रतिस्पर्धी दुनिया में हासिल किये गये अंक छात्रों की योग्यता का प्रमाण है. मौके पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य नंद किशोर यादव, शिक्षक नविता कुमारी, स्नेहप्रभा कुमारी, शिक्षक राज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन