गंगटा-जमुई मुख्य मार्ग में पांच घंटे तक वाहनों का परिचालन रहा बंद

Updated:
विज्ञापन
गंगटा-जमुई मुख्य मार्ग में पांच घंटे तक वाहनों का परिचालन रहा बंद

यात्री बसों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग से वाहनों के परिचालन से लोग रहे परेशान

हवेली खड़गपुर. गंगटा-जमुई सड़क मार्ग में गंगटा जंगल में सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 333 पर गंगटा मोड़ से कोहवरवा मोड़ तक बड़े कॉमर्शियल वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है. यह प्रतिबंध पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक प्रभावी रहेगा. शनिवार को इस मार्ग में लगभग पांच घंटे तक बड़े वाहनों का परिचालन बाधित रहा और छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया.

खड़गपुर वन प्रक्षेत्र के वन पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य को सुचारू एवं सुरक्षित ढंग से पूरा करने के उद्देश्य से भारी वाहनों का आवागमन को रोका गया है. हालांकि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छोटे वाहनों के लिए अलग से मार्ग तैयार किया गया है, जिससे उनका परिचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा. वहीं यात्री बसों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है. बसों का परिचालन लक्ष्मीपुर, सोनारवा होते हुए सवालाख बाबा मार्ग से किया जाएगा. प्रशासन का प्रयास है कि इस दौरान यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो और आवागमन सुचारू रूप बना रहे. प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करें, ताकि निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सके.

विज्ञापन
Anand Kumar

लेखक के बारे में

By Anand Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन