मुंगेर में लगातार मिल रहे डेंगू के मरीज, रोकथाम की व्यवस्था नदारद

Updated at : 08 Sep 2024 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

जिले में लगातार डेंगू संभावित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. रविवार को घोघी बरीयारपुर निवासी हरिकांत मंडल का 50 वर्षीय पुत्र रंजीत मंडल और मकसुसपुर निवासी रवि प्रकाश की 35 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी की तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. जिले में लगातार डेंगू संभावित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. रविवार को घोघी बरीयारपुर निवासी हरिकांत मंडल का 50 वर्षीय पुत्र रंजीत मंडल और मकसुसपुर निवासी रवि प्रकाश की 35 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी की तबीयत अधिक बिगड़ने के कारण सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां एनएस-1 में दोनों मरीज पॉजीटिव पाये गये. वहीं चिकित्सक द्वारा दोनों मरीज को डेंगू वार्ड में भर्ती कर लिया गया है, जबकि एलाइजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है. ताकि कंफर्म पता चल सके कि दोनों मरीज डेंगू पॉजीटिव हैं या नहीं. इससे पूर्व गुरुवार को मकससपुर निवासी अजय शंकर शर्मा की 27 वर्षीय पुत्री लता कुमारी और चाेरगांव निवासी रामचंद्र साह का 30 वर्षीय पुत्र रविश कुमार को सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती करवाया गया. इसमें दोनों मरीज का एनएस-1 पॉजिटिव पाया गया. इस संबंध में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि डेंगू के कुल 4 संभावित मरीज भर्ती हुए हैं. सभी एनएस-1 पॉजिटिव हैं. सभी का एलाइजा जांच को लेकर सैंपल लिया गया है. जिसकी रिपोर्ट सोमवार तक आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन