बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की बैठक में बिजनेस एक्सपो फोरम निर्माण का लिया गया निर्णय

बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की चतुर्दशम प्रांतीय कार्यकारिणी की तीसरी बैठक जैन धर्मशाला में हुई.
मुंगेर. बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की चतुर्दशम प्रांतीय कार्यकारिणी की तीसरी बैठक जैन धर्मशाला में हुई. जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन, बिहार प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी खटोड़, प्रांतीय सचिव निखिल चिरानीया, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंघी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया, राष्ट्रीय सहायक मंत्री हर्ष सुल्तानिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. शाखा के अध्यक्ष रॉबिन मोदी ने बताया कि बिहार प्रांत राष्ट्र से सर्वाधिक पुरस्कार पाकर निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ रहा है. उन्होंने स्पोर्ट्स कार्निवल, एमपीएल क्रिकेट और अस्पतालों से मंच को जोड़ने जैसे कार्यों के लिए सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. प्रांतीय पदाधिकारियों एवं संयोजकों ने अपने विभागों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और प्रांतीय महामंत्री ने वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से पिछले वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा साझा किया. सदन के समक्ष फरवरी माह तक का विस्तृत आय-व्यय ब्योरा रखा गया. जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया. आगामी सत्र 2026-27 के लिए अंजलि अग्रवाल को अंकेक्षक नियुक्त करने पर सहमति बनी. प्रांतीय अध्यक्ष ने बिजनेस एक्सपो फोरम का निर्माण की घोषणा करते हुए विशाल गोयछा को प्रमुख बनाये गये. उन्होंने बताया कि आगामी जून माह में यूथ डेवलपमेंट को लेकर विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने कहा कि व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर कार्य करने से ही शाखा और प्रांत का नाम रोशन होता है. उन्होंने दिल्ली में बन रहे युवा भवन की प्रगति और हेल्थ साथी ऐप के ट्रायल की जानकारी दी. आगामी गर्मी को देखते हुए उन्होंने अमृत धारा परियोजना के सुचारू संचालन और प्याऊ के रखरखाव को लेकर संयोजकों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने महिला पदाधिकारियों से अप्रैल में पुरी में आयोजित होने वाले मारुडी ऊर्जा कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. खेलकूद के बिहार प्रांतीय संयोजक निशांत गोयल को राष्ट्रीय कमेटी में खेलकूद संयोजक के रूप में नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा की गयी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रांत के चार सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्षीय पिन देकर सम्मानित किया. अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर बैठक का समापन किया गया. मौके पर प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेशु चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक उज्ज्वल तुलस्यान, प्रशांत खंडेलिया, सरिता बजाज, अजय अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




