विलंब शुल्क के साथ 31 तक स्नातक सेमेस्टर-2 के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Jul 2024 6:56 PM
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को 31 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दिया गया है.
प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को 31 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दिया गया है. इसे लेकर विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि पूर्व में उक्त सत्र में नामांकित विद्यार्थियों को 24 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क तथा 25 से 26 जुलाई के बीच विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. इस बीच विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र में नामांकन के लिये 27 से 28 जुलाई के बीच विद्यार्थियों को दोबारा मौका दिया गया था. विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को 31 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ विस्तारित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि उक्त सत्र के वैसे विद्यार्थी, जो अबतक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 30 से 31 जुलाई के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ कुल 700 रुपये का शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 28401 विद्यार्थियों ने परीक्षा फाॅर्म भरा है. इसमें कला संकाय के 25184, विज्ञान संकाय के 2913 तथा वाणिज्य संकाय के 304 विद्यार्थियों ने परीक्षा फाॅर्म भरा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










