MUNGER छह किलोमीटर दूर बिंदवाड़ा स्थित गोदाम से किया जाता है एलपीजी सिलेंडर का वितरण

Updated:
विज्ञापन
MUNGER छह किलोमीटर दूर बिंदवाड़ा स्थित गोदाम से किया जाता है एलपीजी सिलेंडर का वितरण

उपभोक्ताओं को गैस का वितरण कार्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर जमालपुर मुंगेर मुख्य मार्ग पर बिंदवाड़ा स्थित गैस गोदाम पर किया जाता है.

विज्ञापन

जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट MUNGER NEWS :

जमालपुर के शिव पार्वती एचपी गैस एजेंसी का कार्यालय यहां ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के अल्बर्ट रोड पर स्थित है परंतु एजेंसी की मनमानी के कारण उपभोक्ताओं को गैस का वितरण कार्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर जमालपुर मुंगेर मुख्य मार्ग पर बिंदवाड़ा स्थित गैस गोदाम पर किया जाता है ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध के बाद से एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति होम डिलीवरी से करने का निर्देश जारी किया गया है परंतु शिव पार्वती एचपी गैस एजेंसी जमालपुर द्वारा सरकार के इस आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि एजेंसी की मनमानी के कारण उन्हें ई रिक्शा पकड़ कर 6 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है और यदि वहां गोदाम में गैस नहीं रहता है तो फिर निराश होकर वापस लौट जाना पड़ता है ऐसे में उपभोक्ताओं का समय और धन की बर्बादी हो रही है उन्होंने जिला प्रशासन से गैस की आपूर्ति अल्बर्ट रोड स्थित गैस एजेंसी के कार्यालय से करने की मांग की है

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन