ePaper

मतगणना का काउंटडाउन शुरू, प्रत्याशियों के दिल की धड़कन हुई तेज

Updated at : 11 Nov 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
मतगणना का काउंटडाउन शुरू, प्रत्याशियों के दिल की धड़कन हुई तेज

प्रमुख दलों के प्रत्याशी व उनके समर्थक यह अनुमान नहीं लगा पा रहे कि आखिर जनता ने इतनी बंपर वोटिंग बदलाव के दिया है

विज्ञापन

– 14 नवंबर को मुंगेर के आरडी एंड डीजे कॉलेज में होगा वोटों की गिनती

मुंगेर

मतगणना का काउंटडाउन शुरू हो गया और इसमें मात्र अब दो दिन शेष बचे हैं. 14 नवंबर की सुबह प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा (ईवीएम) खुलेगा और उनके तकदीर का फैसला होगा. मतगणना तिथि नजदीक आते ही प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों व समर्थकों के दिल की धड़कनें फिर से बढ़ने लगी हैं. समर्थक व प्रत्याशी दोबारा बूथवार आंकड़ें के लिफाफे खोलकर समीक्षा कर अपनी जीत सुनश्चित करने के लिए गुणा-भाग कर रहे.

फैसले में मात्र दो दिन बचा है शेष, तेज हुई धड़कन

जिस फैसले का इंतजार है, उसका पिटारा 14 नवंबर को आरडी एंडी डीजे कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में खुलेगा. जिसमें मात्र दो दिन शेष बचे हैं. जिसके कारण प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का दिल तेजी से धड़कने लगा है. दिल धड़कने का मुख्य कारण है कि इस बार तीनों विधानसभा में बंपर वोटिंग हुई है. तारापुर में जहां 65.22 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं मुंगेर विधानसभा में 61.95 प्रतिशत वोटिंग हुई है. जबकि जमालपुर विधानसभा के लिए भी 61.07 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डालें है. जिसके कारण प्रमुख दलों के प्रत्याशी व उनके समर्थक यह अनुमान नहीं लगा पा रहे कि आखिर जनता ने इतनी बंपर वोटिंग बदलाव के दिया है अथवा वर्तमान सरकार को सत्ता में बने रहने के लिए किया है. खैर जो भी बंपर वोटिंग प्रतिशत ने सभी प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन को तेज कर दिया है.

राजनीतिक दृष्टिकोण से तीनों सीट है महत्वपूर्ण, दांव पर लगा साख

मुंगेर जिले के तीनों विधानसभा का चुनाव राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है. तारापुर विधानसभा से खुद राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एनडीए घटक के भाजपा उम्मीदवार है. उनके समर्थन में जो भी केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री व मंत्री प्रचार करने आये सभी ने एक स्वर में कहा था आपलोग सम्राट को जीता कर भेजे, क्योंकि इनको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, बड़ा आदमी बनायेंगे. जबकि जमालपुर सीट पर जदयू की साख दांव पर है. क्योंकि एनडीए घटक के जदयू से यहां नचिकेता मंडल् प्रत्याशी हैं. जबकि उनके विरोध में जदयू के वरीय नेता सह पूर्व मंत्री शैलेश कुमार निर्दलीय व महागठबंधन से आइआइपी के नरेंद्र कुमार उम्मीदरवार है. मुंगेर विधानसभा से भी एनडीए के भाजपा उम्मीदवार कुमार प्रणय एवं महागठबंधन से राजद उम्मीदवार अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव आमने-सामने है. जिसके कारण तीनों विधानसभा में मुकाबला काफी रोचक है. अब फैसले की बारी है,

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन