मतगणना केंद्र का आयुक्त ने किया निरीक्षण, व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश

Published at :01 Jun 2024 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
AMU

व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. आरडी एंडी डीजे कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया और कहा कि जो भी कमियां है उसे तत्काल पूर्ण कर लिया जाये. ताकि मतगणना के समय कोई परेशानी नहीं हो. मतगणना केंद्र पर सुरक्षा-व्यवस्था भी पुख्ता का निर्देश दिया गया. मौके पर मुंगेर के डीआइजी संजय कुमार, डीएम अवनीश कुमार सिंह व एसपी सैयद इमरान मसूद मुख्य रूप से मौजूद थे. मतगणना केंद्र के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्वाची पदाधिकारी से कहा कि जो भी व्यवस्था की गयी वह संतोषजनक होनी चाहिए. किसी तरह की कोई चूक न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें. साथ ही प्रत्याशियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के वज्रगृह में प्रवेश पर कहा कि कार्यकर्ताओं को भी बिना जांच अथवा फ्रिस्किंग के वज्रगृह तथा मतगणना कक्ष तक प्रवेश नहीं दें. दंडाधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों को इस बात का विशेष ध्यान देना होगा कि कोई भी कार्यकर्ता किसी तरह की कोई अव्यवस्था उत्पन्न न करें. गर्मी को देखते हुए पेयजल के साथ ही अल्प जलपान की भी व्यवस्था मतगणना कक्ष के अंदर ही करने का निर्देश दिया. मतगणना प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी मतगणना की सभी प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी करायी जायेगी. इसमें मतगणना के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों का रेंडमाइजेशन, वज्रगृह को खोलना, ईवीएम का वज्रगृह से मतगणना हॉल में भेजना, मतगणना हॉल में उपलब्ध सुविधा व मतगणना की प्रक्रिया जांच व रिसीलींग प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी की जायेगी. उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 25 वीडियोग्राफरों की व्यवस्था करने को कहा गया है. सभी वीडियोग्राफर मतगणना के अगले दिन वीडियोग्राफी की सीडी जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर देंगे. जिसे आरओ सील से सीलबंद कर सुरक्षित रखा जायेगा. राउंड वाइज मतगणना की होगी घोषणा मुंगेर. मतगणना का राउंड वार घोषणा किया जायेगा. जिसकी सारी व्यवस्था की गयी है. ताकि मतगणना केंद्र के बाहर लोगों को हर राउंड की जानकारी उपलब्ध हो सके कि किस प्रत्याशी को कितना मत आया और कौन आगे चल रहा है. निर्वाची पदाधिकारी द्वारा राउंड वाइज मतगणना की घोषणा की जायेगी. इसके बाद उसका तीन फोटो प्रति तैयार किया जायेगा. एक प्रति वेबसाइट पर राउंडवार परिणाम प्रकाशित करने के लिए डीआइओ को उपलब्ध कराया जायेगा. जबकि एक प्रति मीडिया सेल और एक प्रति सहायक निर्वाची पदाधिकारी को श्यामपट्ट पर सूचना प्रदर्शित करने के लिए दिया जायेगा. मतगणना से पूर्व अभिकर्ता को सील का कराया जायेगा अवलोकन मुंगेर. मतदान केंद्रों से प्राप्त ईवीएम की कंट्रोल यूनिट संलग्न चक्र विवरणी के अनुसार वज्रगृह से संबंधित विधान सभा के मतगणना टेबल पर वज्रगृह पदाधिकारी को सहयोग करने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा भेजा जायेगा. पहले दौर की गणना में 1 से 14 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती अलग-अलग टेबल पर एक साथ की जायेगी. अगले दौर के लिए कंट्रोल यूनिट तक तक मतगणना टेबल पर नहीं लायी जायेगी, जब तक पूर्ववर्ती दौर की गणना समाप्त न हो जाये. कंट्रोल यूनिट में दर्ज मतों की गणना करने से पूर्व मतगणना टेबल के पास मौजूद गणन अभिकर्ताओं को बाहरी एड्रेस टैग, स्ट्रीप सील व ग्रीन पेपर सील का निरीक्षण करा दिया जाये कि सील अक्षुण्य है. इससे किसी प्रकार का छेड़छाड़ नहीं की गयी है. इस दौरान किसी भी कंट्रोल यूनिट को हाथ से नहीं छूयेंगे. इस प्रक्रिया के बाद ही मतों की गिनती की जाये. सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम, जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश मुंगेर. मतगणना को लेकर मतगणना केंद्र के अंदर व बाहर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. मतगणना कक्ष के प्रवेश द्वार पर केंद्रीय सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी. अति आवश्यक हो तो ही वे या अन्य कोई वर्दीधारी सुरक्षा कर्मी निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी की अनुमति से ही मतगणना कक्ष में जायेंगे. मतगणना केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति सिर्फ पास के आधार पर ही दी जायेगी. अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणन अभिकर्ता के लिए फोटोयुक्त पास होगा. मतगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति किसी श्रेणी के कर्मियों के लिए फोटो रहित पास निर्गत किया जायेगा. सघन तालाशी के बाद ही उनको प्रवेश दिया जायेगा. मतगणना परिसर के अंदर प्रवेश करने वाले सभी पदाधिकारी, कर्मी के पहचान पत्र की जांच की जायेगी. इसके बाद प्रवेश की अनुमति विधि व्यवस्था संधारण में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन