सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को लेकर पटना में कार्यशाला कल, भाग लेंगे एमयू के 7 कॉलेज

Edited by AMIT JHA
Updated:
विज्ञापन

बिहार सरकार के सात निश्चय योजना-3 के तहत मुंगेर विश्वविद्यालय के सात कॉलेजों का दो चरणों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए चयन किया गया है

विज्ञापन

मुंगेर.

बिहार सरकार के सात निश्चय योजना-3 के तहत मुंगेर विश्वविद्यालय के सात कॉलेजों का दो चरणों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए चयन किया गया है. इसको लेकर 10 मार्च को पटना में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. जिसमें सेंटल ऑफ एक्सीलेंस के लिए चयनित एमयू के 7 कॉलेज शामिल होंगे. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सभी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्य/प्रभारी प्राचार्य को पत्र भेजा है.

विश्वविद्यालय के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 10 मार्च को पटना के आर ब्लाक स्थित एक होटल में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. इसमें राज्य के प्रतिष्ठित संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने पर चर्चा होगी. इस योजना के तहत पहले चरण के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय के दो कॉलेज आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर तथा कोसी कालेज खगड़िया का चयन किया गया है. जिसे सेंटल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जायेगा. जबकि दूसरे चरण में बीआरएम कॉलेज मुंगेर, जमालपुर कॉलेज जमालपुर, केकेएम कॉलेज जमुई, केएसएस कॉलेज लखीसराय तथा आरडी कॉलेज शेखपुरा का चयन किया गया है.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन