चमनगढ़ ने खड़गपुर को 23 रनों से किया पराजित

Updated at : 25 Feb 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
चमनगढ़ ने खड़गपुर को 23 रनों से किया पराजित

लायंस स्पोर्टिंग क्लब पहाड़पुर के तत्वावधान खेले जा रहे जिलास्तरीय पहाड़पुर विलेज कप टूर्नामेंट में मंगलवार को का तीसरा मैच खेला गया

विज्ञापन

हवेली खड़गपुर. प्रखंड के पहाड़पुर स्थित सुगवा मैदान पर लायंस स्पोर्टिंग क्लब पहाड़पुर के तत्वावधान खेले जा रहे जिलास्तरीय पहाड़पुर विलेज कप टूर्नामेंट में मंगलवार को का तीसरा मैच खेला गया. इस मैच में चमनगढ़ की टीम ने हवेली खड़गपुर को 23 रनों से पराजित कर दूसरे राउंड में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चमनगढ़ की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 191 रनों का विशाल लक्ष्य हवेली खड़गपुर के समक्ष रखा. जिसमें जुगनू ने 11 छक्के और 5 चौके की मदद से ताबड़तोड़ नाबाद 87 रनों की पारी खेली. छोटू ने 8 छक्के और 1 चौके की मदद से शानदार 57 रनों का योगदान किया. वहीं खड़गपुर के गेंदबाज आशीष ने दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हवेली खड़गपुर की टीम निर्धारित 12 ओवर में 168 रन ही बना सकी. खड़गपुर टीम के इजहार ने 7 छक्का और 3 चौके की मदद से 57 रन और इमरान ने 4 छक्के की मदद से 29 रनों का योगदान किया. वहीं चमनगढ़ टीम के गेंदबाज राजा ने 4 विकेट और जुगनू ने 2 विकेट झटके. बेहतरीन प्रदर्शन के लिए चमनगढ़ के जुगनू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ खिलाड़ी सन्नी सिंह ने प्रदान किया. मैच के अंपायर नवीनचंद्र और दीपक थे. जबकि आंखों देखाहाल सोनू सुना रहे थे. स्कोरर की भूमिका में सत्यम थे. मौके पर पीयूष सिंह तोमर, चंदन, बंटू, लव, रानू, प्रतीक समेत खेलप्रेमी मौजूद थे.

वाॅलीबाल में सरौन की टीम ने रहमतपुर टीम को 2-1 से पराजित किया

असरगंज. नगर पंचायत क्षेत्र के रामानंद परसीराम इंटर विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को वॉलीबाल मैच खेला गया. इससे पूर्व मैच का उद्घाटन समाजसेवी डा. राकेश ने फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है एवं जीवन में बेहतर प्रर्दशन का प्रेरणा मिलती है. वहीं प्रधानाध्यापक निरंजन मिश्रा ने कहा कि विद्यालय के खेल मैदान को विकसित करने की जरूरत है. जिससे प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार के प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का मौका मिल सके. इसके उपरांत सरौन और रहमतपुर के बीच वॉलीबॉल मैच खेला गया. इसमें सरौन ने रहमतपुर टीम को 2-1 से पराजित किया. प्रधानाध्यापक ने विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मौके पर प्रियांशु आनंद , विजय कुमार, मिलन सिंह, राहुल प्रियदर्शी सहित खेलप्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन