मवेशी का बथान जलकर राख, ग्रामीणों ने बचायी मवेशियों की जान

Published by : RANA GAURI SHAN Updated At : 21 Nov 2025 6:23 PM

विज्ञापन

धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांव गोरैया में शुक्रवार की दोपहर एक मवेशी बथान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी

विज्ञापन

धरहरा.

धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांव गोरैया में शुक्रवार की दोपहर एक मवेशी बथान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. देखते ही देखते बथान पूरी तरह जलकर राख हो गया. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. पीड़ित गोरैया निवासी पुलिस कोड़ा ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि अचानक बथान से धुआं निकलते देखा, जिस पर मौके पर पहुंचने पर लपटें उठती दिखीं. ग्रामीणों की मदद से तुरंत मवेशियों को बाहर निकाला गया. घटना में करीब दस हजार रुपये के नुकसान होने की बात उन्होंने कही है. घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANA GAURI SHAN

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन