पहलगाम में मारे गये पर्यटकों व आतंकवाद के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च

Updated at : 25 Apr 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
पहलगाम में मारे गये पर्यटकों व आतंकवाद के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च

पाकिस्तान मुर्दावाज, पाकिस्तान होश में आओ, देश के गद्दारों को गोली मारो के नारे लगा रहे थे.

विज्ञापन

तारापुर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की मौत एवं आतंकवादियों की मदद करने वाले देश के गद्दारों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर लोगों का आक्रोश चरम पर है. भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम राज के नेतृत्व में सरकारी बस स्टैण्ड, तारापुर से कैंडिल मार्च निकाला गया और तारापुर शहीद स्मारक पर पहुंच कर मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. कैंडिल मार्च में शामिल युवा पाकिस्तान से सभी संबंध तोड़ने, आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पाकिस्तान मुर्दावाज, पाकिस्तान होश में आओ, देश के गद्दारों को गोली मारो के नारे लगा रहे थे. इस घटना के पाकिस्तान का हाथ बताया. युवा भारत माता की जय, वंदे मातरम का नारा लगाते हुए बढते जा रहे थे. नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान से सभी राजनयिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंध तुरंत खत्म किए जाए. कैंडिल मार्च में रौशन वत्स, राहुल सिंह, शशि वत्स, विराट वत्स, सुमित चौधरी मोहित, मानव, सौरव, पुनीत, अंकित, सूरज, शुभम, निलेश, सुमित, गोलू सहित भाजयुमो, बजरंगदल तथा एबीवीपी के कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR

ANAND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन