सीखने के दौरान खड़ी ट्रक से टकरायी बाइक, गर्लफ्रेंड व युवक घायल

Updated at : 07 Apr 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
सीखने के दौरान खड़ी ट्रक से टकरायी बाइक, गर्लफ्रेंड व युवक घायल

शहर के चंडिका स्थान के पास एनएच-333बी पर मंगलवार को बाइक सीखने के दौरान संतुलन खो जाने से खड़ी ट्रक में बाइक ने टक्कर मार दी.

विज्ञापन

मुंगेर. शहर के चंडिका स्थान के पास एनएच-333बी पर मंगलवार को बाइक सीखने के दौरान संतुलन खो जाने से खड़ी ट्रक में बाइक ने टक्कर मार दी. इसमें बाइक सीख रही गर्ल फ्रेंड व सीखा रहा युवक बुरी तरह से घायल हो गया. दोनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. घायल पूरबसराय निवासी अंकेश कुमार ने बताया कि वह अपनी गर्ल फ्रेंड को मोटर साइकिल चलाने सिखाने के लिए निकला था. वह हाइवे पर बाइक लेकर गया और आगे अपनी गर्ल फ्रेंड को स्टेयरिंग थमा दिया और पीछे से वह खुद स्टेयरिंग थाम रखा था. इसी दौरान उसके आंख में कुछ गया और उसने स्टेयरिंग छोड़कर लड़की के दुपट्टे से आंख पोछने लगा. इसी दौरान उसकी गर्ल फ्रेंड ने संतुलन खो दिया और सामने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. इसमें दोनों घायल हो गये. एक्सीलेटर घूमने के कारण गाड़ी की स्पीड अचानक गढ़ गयी थी. इधर, दोनों घायलों को सड़क पर से उठा कर स्थानीय लोगों ने मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया. युवती के सिर में जहां 20 से अधिक टांके पड़े हैं. वहीं युवक भी बुरी तरह घायल है. सूचना मिलते ही युवक व युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये. दोनों खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. युवती की मां ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे उसकी बेटी बिना बताये घर से निकली थी. बाद में हादसे की सूचना मिली. फिलहाल, दोनों खतरे से बाहर बताये जा रहे है और दोनों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
BIRENDRA KUMAR SING

लेखक के बारे में

By BIRENDRA KUMAR SING

BIRENDRA KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन