Bihar Flood: बाढ़ के पानी में मस्ती पड़ रही भारी, दो अलग हादसों में तीन लड़कों की डूबने से मौत

Published by :Ashish Jha
Published at :24 Sep 2024 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
Children Drowned

Children Drowned

Bihar Flood: मुंगेर में पानी में मस्ती के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर तीन मौज मस्ती कर रहे तीन युवक डूब गए. गोताखोरों द्वारा शव को तलाश किया जा रहा है, लेकिन अबतक सफलता नहीं मिली है.

विज्ञापन

Bihar Flood: मुंगेर. उफनती गंगा में बच्चों और युवाओं की ओर से की जा रही मौज मस्ती उनके लिए जानलेवा बन रही है. पानी में मस्ती के दौरान दो अलग-अलग जगहों पर तीन मौज मस्ती कर रहे तीन युवक डूब गए. गोताखोरों द्वारा शव को तलाश किया जा रहा है, लेकिन अबतक सफलता नहीं मिली है. पहली घटना बरियारपुर प्रखंड के बरियारपुर खड़गपुर मार्ग में साधु बाबा थान के समीप हुई है, जबकि दूसरी घटना काशीम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोझी घाट की है

दोनों 10वीं कक्षा के छात्र थे

बरियारपुर प्रखंड के बरियारपुर खड़गपुर मार्ग में साधु बाबा थान के समीप दो छात्र का बाढ़ पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतकों के पहचान असरगंज माल खानपुर निवासी बब्लू पासवान के 14 वर्षीय बेटा चाहत कुमार और लोहचि नाकी निवासी बालेश्वर पासवान के 14 साल के बेटे मुकुंद कुमार के रूप में हुई है. दोनों मैट्रिक के छात्र थे.

Also Read: Zoo in Bihar: बिहार में बनेगा देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 1500 करोड़ की लागत से 289 एकड़ में होगा निर्माण

नहाने के दौरान गंगा में बह गये

दूसरी घटना मुंगेर के काशीम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोझी घाट की है, जहां दो दोस्त गंगा स्नान कर रहे थे. एक दोस्त किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गया, लेकिन दूसरा तेज धार में बह गया. खोजबीन कराई गई, लेकिन युवक का कही पता नहीं चला. युवक अपने दोस्त के परिवार के साथ बेगूसराय से मुंगेर पूजा पाठ करने आए थे. जहां स्नान करने के दौरान ही यह हादसा हो गया.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन