Bihar Elections 2025 : रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

Author Amit jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar Elections 2025 : रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

Bihar Elections 2025 : लोकतंत्र के महापर्व लेकर मुंगेर में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी है

विज्ञापन

Bihar Elections 2025 : मुंगेर. लोकतंत्र के महापर्व लेकर मुंगेर में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में सोमवार को जन औषधि केंद्र, मुंगेर सदर अस्पताल की ओर से जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. जन औषधि केंद्र के संचालक राकेश कुमार ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि एक-एक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. जिसके बाद लोगों ने मतदान करने की शपथ भी ली. रंगोली निर्माण का कार्य आवर हुनर सोसायटी की सचिव प्रीति कुमारी वैश्य के निर्देशन में किया गया. रंग-बिरंगी रंगोली के माध्यम से मतदान की महत्ता और जिम्मेदारी का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया. मौके पर उपस्थित लोगों ने हम मतदान करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे की शपथ ली और शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प के साथ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमित झा

लेखक के बारे में

By अमित झा

अमित झा प्रिंट माध्यम में 06 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन