ePaper

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत तीन महीने से लाभुकों को नहीं मिल रही राशि

Updated at : 13 Sep 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत तीन महीने से लाभुकों को नहीं मिल रही राशि

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 3 महीने से जमालपुर प्रखंड के लाभुकों को राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है

विज्ञापन

जमालपुर. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 3 महीने से जमालपुर प्रखंड के लाभुकों को राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है. जिसके कारण लाभुक परेशान है. जमालपुर प्रखंड में इस योजना के लाभुकों की संख्या 2068 है. जिन्हें जून महीने से इस योजना के तहत किस्त का भुगतान नहीं हो पा रहा है. जानकारी के अनुसार जमालपुर प्रखंड के सभी 10 पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभों की संख्या 2068 है. जिनमें से 1,786 लाभुकों को प्रथम किस्त का भुगतान किया गया है. जबकि 1,056 लाभुकों को द्वितीय किस्त तथा 432 लाभूकों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया है. लाभुकों ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित मानक मापदंड के अनुसार अधिकांश लाभुकों ने भवन निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है, लेकिन राशि नहीं मिलने के कारण आवास निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. उधर प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी में बताया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सबसे कम लाभुक रामनगर पंचायत में है. जहां उनकी संख्या मात्र 63 है. वहीं सबसे अधिक लाभुक बांक और इटहरी ग्राम पंचायत में है. जहां लाभुक की संख्या 347 है. इसे लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ प्रभात रंजन ने बताया कि विभाग द्वारा इस संबंध में कोई गाइडलाइन नहीं दिया गया है है. निर्देश मिलने के बाद लाभुकों को राशि प्रदान की जाएगी.

किस पंचायत में कितने लाभुक

सिंघिया पंचायत : 250

परहम पंचायत : 251

इंदरुख पश्चिम : 199

इंदरुख पूर्वी पंचायत : 131

रामनगर पंचायत : 63

बांक पंचायत : 347

पाटम पूर्वी पंचायत : 217

पाटम पश्चिमी : 066

रामपुर कलां पंचायत : 072

इटहरी पंचायत : 347

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन