ePaper

बीबीए, बीसीए और बायोटेक का रिजल्ट जारी

Updated at : 17 Oct 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
बीबीए, बीसीए और बायोटेक का रिजल्ट जारी

बीसीए पार्ट-1 में कुल 6 परीक्षार्थियों में सभी उत्तीर्ण हुये.

विज्ञापन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने वोकेशनल विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसकी सूचना भी विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को जारी कर दी है. सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-26 बीसीए सेमेस्टर-3 सत्र 2022-25 बीसीए सेमेस्टर-4, सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-1 सहित सत्र 2024-27 बीबीए पार्ट-1, सत्र 2022-25 बीबीए पार्ट-3 तथा सत्र 2022-25 बायोटेक पार्ट-3 का रिजल्ट जारी किया गया है. सूचना के अनुसार बीसीए सेमेस्टर-1 बैकलॉग में कुल 9 परीक्षार्थियों में 8 उत्तीर्ण तथा एक परीक्षार्थी प्रोन्नत हुआ. जबकि बीसीए सेमेस्टर-3 में कुल 80 परीक्षार्थियों में 74 उत्तीर्ण, 4 प्रमोटेड तथा 2 फेल, बीसीए सेमेस्टर-5 में कुल 87 परीक्षार्थियों में 85 उत्तीर्ण, 2 फेल तथा बीसीए सेमेस्टर-1 में कुल 51 परीक्षार्थियों में 46 परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा 5 परीक्षार्थी प्रमोटेड हुये. इधर बीसीए पार्ट-1 में कुल 6 परीक्षार्थियों में सभी उत्तीर्ण हुये. जबकि बीबीए पार्ट-3 में भी सभी 2 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये. इसके अतिरिक्त बायोटेक पार्ट-3 में एसके कॉलेज, लोहंडा के कुल 2 परीक्षार्थी में सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये. वहीं विश्वविद्यालय द्वारा सभी विद्यार्थियों का रिजल्ट स्टूडेंट पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है. जहां से विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन