मुंगेर विश्वविद्यालय : 20 अप्रैल से भराया जायेगा बीएड पार्ट-1 व 2 का परीक्षा फॉर्म

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने पांच बीएड कॉलेजों के सत्र 2025-27 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-2 के नियमित व बैकलॉग का परीक्षा फॉर्म 20 अप्रैल से भराया जायेगा.
मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने पांच बीएड कॉलेजों के सत्र 2025-27 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2024-26 बीएड पार्ट-2 के नियमित व बैकलॉग का परीक्षा फॉर्म 20 अप्रैल से भराया जायेगा. इसके लिये विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, बीएड पार्ट-1 व 2 के विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 20 से 24 अप्रैल तक का समय दिया जायेगा. जबकि 27 और 28 अप्रैल को 500 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. इसमें जहां विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क 1 हजार रुपये का शुल्क जमा करना होगा. वहीं 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ कुल 1,500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा. विश्वविद्यालय की सूचना में कहा गया है कि सभी छात्र-छात्राएं अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराते हुए ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा प्रपत्र शुल्क भुगतान करेंगे. जिन छात्र-छात्राओं द्वारा पूर्व में परीक्षा प्रपत्र भरा जा चुका है. वे अपना फोटो व हस्ताक्षर पुनः अपलोड करना सुनिश्चित करेगें. साथ ही वर्तमान में जो छात्र-छात्राएँ परीक्षा प्रपत्र भरेंगे. वे भी फोटो व हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से अपलोड करेगें. फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने के लिये सभी छात्र-छात्राएँ अपना एमयू आईडी नंबर एवं जन्मतिथि दर्ज कर नया पासवर्ड जेनरेट करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




