महिला के गले से सोने का चेन छीनने वाले उचक्का का पुलिस नहीं कर पायी शिनाख्त

Updated:
विज्ञापन
महिला के गले से सोने का चेन छीनने वाले उचक्का का पुलिस नहीं कर पायी शिनाख्त

शहर के सोझीघाट मार्ग में मोटर साइकिल सवार उचक्का ने तीन दिन पूर्व बुधवार को सरेशाम एक महिला के गले से सोने का चेन झपट्टा मार खींच कर फरार हो गया था.

विज्ञापन

सीसीटीवी में दिख रहा मोटर साइकिल से भाग रहा उचक्का मुंगेर. शहर के सोझीघाट मार्ग में मोटर साइकिल सवार उचक्का ने तीन दिन पूर्व बुधवार को सरेशाम एक महिला के गले से सोने का चेन झपट्टा मार खींच कर फरार हो गया था. इसे लेकर पीड़ित महिला के पति विनोद कुमार ने कासिम बाजार थाना में अज्ञात उचक्का के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी उचक्कों की पहचान नहीं हो पायी है. बताया जाता है कि किला परिसर लेबर ऑफिस गली निवासी विनोद कुमार सिंह 15 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे अपनी पत्नी नूतन सिंह के साथ स्कूटी से अपने छोटे भाई के घर बेलन बाजार जा रहा था. जब स्कूटी सोझी घाट मार्ग के वैद्यनाथ बालिका उच्च विद्यालय के समीप गली में मुड़ने के दौरान धीमा हुआ, तभी पीछे से एक अपाची मोटर साइकिल सवार उचक्का उसकी पत्नी के गले से सोने का चेन झपट्टा मार कर खींचा और तेजी से मोटर साइकिल से भागते हुए भगत सिंह चौक की ओर निकल गया. इसो लेकर विनोद कुमार सिंह ने लिखित शिकायत कासिम बाजार थाना में दिया. जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने सोझी घाट मार्ग में लगे कई सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज देखा. जिसमें अपाची सवार उचक्का दिखाई दे रहा है, लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद गिरफ्तारी तो दूर उचक्का का शिनाख्त तक पुलिस नहीं कर पायी है. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि पुलिस उचक्का का शिनाख्त कर रही है. शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी.

विज्ञापन
Birendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन