पीजी सेमेस्टर-एक की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 12 से 14 जनवरी तक आवेदन

Updated at : 09 Jan 2026 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
पीजी सेमेस्टर-एक की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए 12 से 14 जनवरी तक आवेदन

मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक में अब रिक्त बचे सीटों पर नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं

विज्ञापन

प्राप्त आवेदन के आधार पर जारी होगी मैरिट लिस्ट, 16 से 19 जनवरी तक नामांकन

आज जारी होगा पीजी में रिक्त सीटों की सूची

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग व 9 पीजी सेंटर के सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-एक में अब रिक्त बचे सीटों पर नामांकन के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए ऐसे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से 12 से 14 जनवरी के बीच समय दिया जायेगा. नामांकन के पूर्व 10 जनवरी को अपराह्न 4 बजे विश्वविद्यालय पीजी के रिक्त सीटों की सूची जारी करेगी. वहीं आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसके लिए 16 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जिसके लिए विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है.

आज जारी होगी रिक्त सीटों की सूची, 12 जनवरी से आवेदन

वैसे विद्यार्थी, जिनका अबतक किसी मैरिट लिस्ट में चयन नहीं हुआ है या वैसे विद्यार्थी, जो मैरिट लिस्ट में चयन होने के बाद भी किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये अथवा पूर्व में उक्त सत्र में नामांकन के लिए आवेदन करने से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थी दोबारा 12 से 14 जनवरी के बीच पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करेंगे. आवेदन करने के पूर्व विद्यार्थी पीजी सेमेस्टर-1 के लिए रिक्त सीटों की सूची को जांच लेंगे. जबकि आवेदन करने के दौरान विद्यार्थी अधिकतम तीन विकल्पों का ही चयन करेंगे.

16 जनवरी से होगा पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन

एमयू द्वारा नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्क्रूटनी करते हुए उक्त सत्र के लिए मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. जिसमें चयनित विद्यार्थियों के लिए 16 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इसमें विद्यार्थियों को 19 जनवरी तक नामांकन का समय दिया जायेगा. इस दौरान मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित करते हुए नामांकन लेंगे.

———————————

बॉक्स

———————————

अबतक चार मैरिट लिस्ट में कुल 3,364 नामांकन

मुंगेर. एमयू अपने पीजी विभाग तथा पीजी सेंटर में पीजी सेमेस्टर-1 के लिए अबतक चार मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर चुका है. जिसमें 24 दिसंबर तक चौथे मैरिट लिस्ट में चयनित 615 विद्यार्थियों का नामांकन लिया गया. इधर पीजी सेमेस्टर-1 के लिए जारी चार मैरिट लिस्ट में चयनित कुल 3,364 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. इसमें कला संकाय में 2,568, विज्ञान संकाय में 690 तथा वाणिज्य संकाय में कुल 106 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन