MUNGER मुआवजे की मांग पर फूटा गुस्सा, मृतकों की परिजनों ने मुंगेर-भागलपुर मार्ग को किया जाम
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी कतपुर मोड़ के समीप एनएच-80 को मुंगेर- भागलपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को मृतक राजा मंडल के स्वजन और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.
विज्ञापन
मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट MUNGER NEWS :
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी कतपुर मोड़ के समीप एनएच-80 को मुंगेर- भागलपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को मृतक राजा मंडल के स्वजन और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है . स्वजनों का कहना है मृतक के अंतिम संस्कार के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दी जाने वाली 20 हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराई जाए.मुआवजे की मांग को लेकर स्वजन सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. बताते चलें कि मंगलवार की दोपहर तेलिया तालाब के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मौजूद तीन लोगों को रौंद दिया था. इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई थी. जिसमें कांतपुर का राजा मंडल भी शामिल था.सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफस्सिल,नयारामनगर सहित पुलिस पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










