ePaper

मतदान के बाद अब चौक-चौराहों पर प्रत्याशियों के हार-जीत की हो रही चर्चा

Updated at : 07 Nov 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान के बाद अब चौक-चौराहों पर प्रत्याशियों के हार-जीत की हो रही चर्चा

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो गया.

विज्ञापन

जमालपुर. विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो गया. साथ ही जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम मशीन में बंद हो गया है. हालांकि अब इस विधानसभा क्षेत्र से किसकी जीत होगी, यह तो 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही पता लग पायेगा, लेकिन मतदान समाप्त होने के बाद विभिन्न चौक चौराहों पर जीत-हार को लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी है. शहर के विभिन्न चाय व पान की दुकानों पर शुक्रवार को पूरे दिन चुनावी चर्चा चलती रही. इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान का प्रतिशत अधिक रहा है. जिसका सीधा फायदा विपक्ष को मिल सकता है. वहीं कुछ लोग ने सरकार के कार्यकलाप को देखते हुए वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की बात कही. इस दौरान कौन सी पार्टी जीतेगी और कौन दूसरे या तीसरे नंबर पर रहेगा. इसे लेकर अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशी को विजेता बनते रहे, लेकिन इस दौरान आम जनता किसी एक के समर्थन में नहीं दिखी. वैसे लोग यह जरूर स्वीकार कर रहे हैं कि जमालपुर में त्रिकोणात्मक संघर्ष है. जिसमें तीर छाप, करनी छाप और सेब छाप शामिल है. हालांकि इस दौरान जातिगत आधार पर मतदान की बात कहकर भी लोग प्रत्याशियों के जीत-हार का आंकलन कर रहे हैं. इधर चुनावी चर्चा के बीच भाजपा और जदयू का कैडर वोट को लेकर चर्चा तेज दिखी, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व मंत्री शैलेश कुमार की जीत को लेकर भी लोगों में अलग-अलग चर्चाएं चलती रही. अब मामला चाहे जो कुछ हो, वास्तविकता का पता तो 14 नवंबर को ही स्पष्ट हो पाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन