शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले किया गया

मुंगेर/भागलपुर : बरारी के पुल घाट पर नहाने के दौरान डूबनेवाले मुंगेर निवासी बिजलीकर्मी प्रशांत का शव गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे नदी से निकाला गया. नदी से शव निकालते ही प्रशांत के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों ने प्रशांत के दोस्तों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया. प्रशांत के परिजनों […]
मुंगेर/भागलपुर : बरारी के पुल घाट पर नहाने के दौरान डूबनेवाले मुंगेर निवासी बिजलीकर्मी प्रशांत का शव गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे नदी से निकाला गया. नदी से शव निकालते ही प्रशांत के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों ने प्रशांत के दोस्तों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया. प्रशांत के परिजनों का कहना है कि दोस्तों ने ही उसे डुबा कर मार डाला.
वे लोग प्रशांत के दोस्तों सुदीप और तापस को वहां लाने की मांग कर रहे थे. एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों की मदद से पुल घाट से कुछ दूरी पर प्रशांत का शव बरामद किया गया. उसका शव जाल में फंसा हुआ था. पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रशांत का शव उसके परिजनों का सौंप दिया गया. प्रशांत के दोनाें दोस्तों सुदीप एवं तपस से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. दोनों ने पुलिस को बताया कि प्रशांत नहाने के दौरान डूब गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










