दुष्कर्म के आरोपित भासो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at :20 Apr 2017 6:01 AM
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपित भासो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिछले रविवार को पांच वर्षीय बच्ची से किया था दुष्कर्म मुंगेर‍ : हरपुर थाना क्षेत्र के बनगामा निवासी 55 वर्षीय भासो यादव को पुलिस ने बुधवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. घंटों पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया. इधर पीड़िता का परिवार अपनी पांच वर्षीय बच्ची को लेकर […]

विज्ञापन

पिछले रविवार को पांच वर्षीय बच्ची से किया था दुष्कर्म

मुंगेर‍ : हरपुर थाना क्षेत्र के बनगामा निवासी 55 वर्षीय भासो यादव को पुलिस ने बुधवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. घंटों पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया. इधर पीड़िता का परिवार अपनी पांच वर्षीय बच्ची को लेकर चिंतित हैं. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने की. विदित हो कि हरपुर थाना क्षेत्र के बनगामा में रविवार की शाम 55 वर्षीय भासो यादव ने पड़ोस की ही एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद वह फरार चल रहा था.
बनगामा निवासी पीड़िता की मां रविवार की शाम लगभग 3 बजे घर के बाहर गोबर ठोक रही थी. उसकी पांच वर्षीय बेटी वहीं पर खेल रही थी. तभी गांव के भासो यादव ने चॉकलेट के बहाने घर में बुलाया और उसके साथ मुंह काला किया. बच्ची कुछ देर बाद लहू-लुहान रोते हुए घर पहुंची. बच्ची के पिता व माता हरपुर थाना पहुंच गये.
थानाध्यक्ष मनीष कुमार बच्ची एवं उसकी मां को लेकर महिला थाना गये. जहां दोनों का फर्द बयान लिया गया. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. बुधवार को गुप्त सूचना पर उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया. इधर पीड़ित के परिजन डरे सहमे हैं. परिजन कहते हैं कि हमलोग कमजोर जाति के है, जबकि दुष्कर्म करने वाला दबंग है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि परिजन को पूरी सुरक्षा दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन