55 वर्ष के व्यक्ति ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Updated at :18 Apr 2017 5:48 AM
विज्ञापन
55 वर्ष के व्यक्ति ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

मुंगेर‍/टेटियाबंबर : मुंगेर के हरपुर थाना क्षेत्र के बनगामा में रविवार की शाम 55 वर्षीय व्यक्ति ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और परिजनों को केस नहीं करने की धमकी दी. बच्ची के परिजनों ने थाने में उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बनगामा निवासी […]

विज्ञापन

मुंगेर‍/टेटियाबंबर : मुंगेर के हरपुर थाना क्षेत्र के बनगामा में रविवार की शाम 55 वर्षीय व्यक्ति ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और परिजनों को केस नहीं करने की धमकी दी. बच्ची के परिजनों ने थाने में उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बनगामा निवासी पीड़ित बच्ची की मां रविवार को घर के बाहर गोबर ठोक रही थी. उसकी पांच वर्षीय बेटी वहीं पर खेल रही थी. गोबर ठोकने के बाद मां घर के अंदर चली गयी और मासूम बच्ची वहीं खेलने लगी. तभी गांव के एक 55 वर्षीय व्यक्ति की नजर अकेली खेल रही बच्ची पर पड़ी. उसने मासूम को चॉकलेट के बहाने घर में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची कुछ देर बाद लहु-लुहान रोते हुए घर पहुंची. बच्ची ने परिजनों को सब कुछ बताया. गांव में खबर फैली और गांववाले मामले को पंचायती में दबाने का प्रयास करने लगे. आरोपित ने भी बच्ची के परिजन को केस नहीं करने की धमकी दी.
लेकिन बच्ची के पिता व माता हरपुर थाना पहुंच गये. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने दलबल के साथ आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके घर छापेमारी की. लेकिन वह फरार था. पुलिस एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष सोमवार को बच्ची को लेकर महिला थाना रीता कुमारी के पास पहुंचे. जहां बच्ची और उसके मां का फर्द बयान दर्ज कराया गया. बाद में बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन