आसमान से बरसने लगी आग, जीना मुहाल

Updated at :15 Apr 2017 11:51 AM
विज्ञापन
आसमान से बरसने लगी आग, जीना मुहाल

मुंगेर: यूं तो चैत के महीने से ही गरमी का पारा काफी तेजी से बढ़ने लगा़ वहीं अब बैशाख के पहले सप्ताह में ही गरमी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है़ प्रचंड धूप के रूप में आसमान से बरस रहे आग से बचने के लिए लोग छांव की तलाश में इधर-उधर भागने लगे […]

विज्ञापन
मुंगेर: यूं तो चैत के महीने से ही गरमी का पारा काफी तेजी से बढ़ने लगा़ वहीं अब बैशाख के पहले सप्ताह में ही गरमी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है़ प्रचंड धूप के रूप में आसमान से बरस रहे आग से बचने के लिए लोग छांव की तलाश में इधर-उधर भागने लगे हैं. हाल यह है कि लोग दोपहर में अपने घरों से बाहर निकलने से बचने लगे हैं.
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का सर्वाधिक तापमान है़ धूप की तीखी किरणें तथा शुष्क पछुआ हवा में लोग घर से बाहर निकलने में कतराने लगे हैं. जबकि बैशाख तथा जेठ की दोपहरी बाकी ही है़ समझा जा सकता है कि आने वाले दिनों में गरमी का कहर किस कदर लोगों को परेशान कर सकती है़ हाट-बाजार तथा सड़कों पर सुबह 11 बजे के बाद लोगों का आवागमन कम हाने लगा है़

लगातार गरमी में बढ़ोतरी होने के कारण आम जनों की परेशानी भी बढ़ गयी है़ ऐसे में हर कोई ठंडी छांव तथा हवादार जगह को काफी पसंद कर रहे हैं. सुबह स्नान कर लेने के बावजूद लोग दिन भर पसीने की चिपचिपाहट से निजात पाने के लिए शाम में पुन: स्नान को दिनचर्या में शामिल करने लगे हैं. वहीं दिन व रात में यदि बिजली कट जाये, तो फिर यह परेशानी और भी गंभीर हो जाती है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन