खगड़िया में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत

Updated at :12 Apr 2017 4:41 AM
विज्ञापन
खगड़िया में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत

चौथम : थाना क्षेत्र के सोनवर्षा डुमरी पुल के बीच ट्रैक्टर पलट जाने के कारण चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी. घटना मंगलवार देर शाम की है. जब चौथम प्रखंड के पूर्व प्रमुख नरेश प्रसाद बादल के चिमनी मलापा से ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर बेलदौर प्रखंड के मुरासी गांव जा रहा था. […]

विज्ञापन

चौथम : थाना क्षेत्र के सोनवर्षा डुमरी पुल के बीच ट्रैक्टर पलट जाने के कारण चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी. घटना मंगलवार देर शाम की है. जब चौथम प्रखंड के पूर्व प्रमुख नरेश प्रसाद बादल के चिमनी मलापा से ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर बेलदौर प्रखंड के मुरासी गांव जा रहा था. इसी दौरान सोनवर्षा से आगे ट्रैक्टर पलटी खा गयी. इस कारण ट्रैक्टर पर सवार चालक सहित दो लोग की मौत

हो गयी.
खगड़िया : ट्रैक्टर पलटने…
जबकि तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी, एएसआइ श्याम मूरत सिंह, मनोज कुमार त्रिपाठी पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष सुनील ने बताया कि ट्रैक्टर चालक धर्मचक निवासी फुचो सिंह के 11 वर्षीय पुत्र देवराज के साथ मलपा से ईंट लोड कर मुरासी सुदाम सिंह के घर जा रहा था.
इसी दौरान रास्ते में तीन लोग ट्रैक्टर के डाला पर सवार हो गये. ट्रैक्टर पलट जाने के कारण चालक धर्मचक निवासी कंतलाल सिंह व उसके भतीजा देवराज की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इधर मुरासी निवासी सुदाम सिंह ने बताया कि पूर्व प्रमुख के चिमनी पर से ईंट मंगवा रहा था. इसी दौरान घटना घटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन