चाय का बकाया पैसा मांगने पर अपराधी ने की फायरिंग

मुंगेर : बड़ी बाजार में सोमवार की सुबह एक महिला चाय विक्रेता ने जब युवक से अपने बकाया पैसे की मांग की तो उसने इसे अपनी तौहीन मानते हुए हवा में फायरिंग की. जिससे बाजार में भगदड़ मच गयी और लोगों में दहशत व्याप्त हो गया. चाय दुकान संचालिका सुमित्रा देवी ने इस संदर्भ में […]
मुंगेर : बड़ी बाजार में सोमवार की सुबह एक महिला चाय विक्रेता ने जब युवक से अपने बकाया पैसे की मांग की तो उसने इसे अपनी तौहीन मानते हुए हवा में फायरिंग की. जिससे बाजार में भगदड़ मच गयी और लोगों में दहशत व्याप्त हो गया. चाय दुकान संचालिका सुमित्रा देवी ने इस संदर्भ में कोतवाली थाना में युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस अब तक सरेआम गोली चलाने वाले अपराधी को नहीं पकड़ पायी है. सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे बड़ी बाजार भूसा गली मोड़ पर सुमित्रा देवी के चाय दुकान पर एक युवक पहुंचा और चाय मांगी. जिस पर महिला ने पहले के बकाये पैसे की मांग की. जिस पर युवक ने कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझसे पैसा मांगने की. युवक आक्रोशित हो गया और घर चला गया. कुछ ही देर में वह पिस्टल लेकर चाय दुकान पर पहुंचा और तोड़-फोड़ करने लगा. ठंडा का कैरेट फेंक दिया.
लगभग 15 से 20 मिनट तक यह नौटंकी चलता रहा. लेकिन किसी ने उसे रोकने का प्रयास नहीं किया. इस दौरान पुलिस भी वहां नहीं पहुंची. जब दुकानदार ने विरोध किया, तो उक्त युवक ने गोली फायर कर दिया. गोली चलते ही भगदड़ मच गयी और लोग इधर से उधर भागने लगे. जबकि गोली चलाने वाला युवक आराम से भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










