मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी, मांगों पर अड़े हैं शिक्षक

मुंगेर : वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा जिला इकाई के महासचिव प्रो धीरेंद्र कुमार धीरनिधि के नेतृत्व में 19वें दिन भी इंटरमीडिएट परीक्षा- 2017 की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य तथा प्रायोगिक परीक्षा का बहिष्कार जारी रहा़ इस दौरान बैजनाथ राजकीय बालिका उच्च विद्यालय तथा जिला स्कूल में मूल्यांकन कार्य पूर्णत: ठप रहा़ वहीं सभी शिक्षक […]
मुंगेर : वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा जिला इकाई के महासचिव प्रो धीरेंद्र कुमार धीरनिधि के नेतृत्व में 19वें दिन भी इंटरमीडिएट परीक्षा- 2017 की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य तथा प्रायोगिक परीक्षा का बहिष्कार जारी रहा़ इस दौरान बैजनाथ राजकीय बालिका उच्च विद्यालय तथा जिला स्कूल में मूल्यांकन कार्य पूर्णत: ठप रहा़
वहीं सभी शिक्षक तथा शिक्षकेतर कर्मचारी धरना पर बैठे रहे़ जिला महासचिव ने कहा कि सरकार यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो रामनवमी के बाद आंदोलन का रूप और भी उग्र किया जायेगा़ मौके पर प्रो. दशरथ यादव, प्रो पुरुषोत्तम दास, प्रो मणिकांत झा, प्रो एएन पांडेय, रीमा दौलत, अमर सिंह, नरेश प्रभात, उपेंद्र मंडल, कृष्णदेव यादव, चंद्रशेखर यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










