पुत्र के साथ टहलने निकले प्रोपर्टी डीलर पर गोलीबारी, पुत्र की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Apr 2017 8:42 AM
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर शहर में बेखौफ अपराधियों ने बाटा चौक पर शुक्रवार की सुबह प्रोपर्टी डीलर मो महबूब पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. इस गोलीबारी में जहां उसके पांच वर्षीय पुत्र तबरेज की मौत हो गयी. वहीं महबूब को भी चार गोलियां लगी. गंभीर रूप से घायल महबूब को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर शहर में बेखौफ अपराधियों ने बाटा चौक पर शुक्रवार की सुबह प्रोपर्टी डीलर मो महबूब पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की. इस गोलीबारी में जहां उसके पांच वर्षीय पुत्र तबरेज की मौत हो गयी. वहीं महबूब को भी चार गोलियां लगी. गंभीर रूप से घायल महबूब को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. जबकि इस गोलीबारी में गन्ना का रस बना रहा एक मजदूर भी गोली लगने से घायल हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
मो महबूब अपने तीन बच्चों के साथ प्रात: 07:15 बजे पोलो मैदान में मॉर्निंग वाक से लौट कर बाटा चौक पर एक गन्ने के रस के दुकान पर रुका. महबूब मोटर साइकिल पर ही बैठा था और अपने आगे छोटे पुत्र मो तबरेज को बैठा रखा था. जबकि दो अन्य पुत्र उसके पीछे बैठे थे. तभी गांधी चौक की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों की गोली का पहला निशाना पांच वर्षीय मासूम मो तबरेज बना. जिसे पेट व हाथ में दो गोली लगी. जबकि मो महबूब को अपराधियों ने चार गोलियां मारी. उसे सीना, पेट, पीठ व पंजरे में गोली लगी है. गोली लगते ही दोनों पिता-पुत्र बाइक सहित नीचे गिर गये. जबकि अपराधी घटना को अंजाम देकर राजीव गांधी चौक की ओर भाग निकले. अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली से गन्ना का रस बना रहा मजदूर संजय मांझी भी घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को उठा कर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान मासूम मो तबरेज की मौत हो गयी. जबकि महबूब की स्थिति काफी गंभीर रहने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया. मजदूर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि पुलिस ने महबूब की पत्नी रुखसाना बेगम के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें पूरबसराय निवासी अतहर इमाम उर्फ जेबु व दयानंद मंडल सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही इस मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआइटी की टीम कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










