आत्मसमर्पण करने जा रहा दुष्कर्म का आरोपित चाचा चढ़ा पुलिस के हत्थे

Updated at :01 Apr 2017 8:41 AM
विज्ञापन
आत्मसमर्पण करने जा रहा दुष्कर्म का आरोपित चाचा चढ़ा पुलिस के हत्थे

मुंगेर. हेमजापुर पुलिस ने बाहाचौकी के दुष्कर्म के आरोपित चाचा को एसपी कार्यालय के समीप शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. वह न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए जा रहा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की और फिर बाद में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. विदित हो कि हेमजापुर में 29 […]

विज्ञापन
मुंगेर. हेमजापुर पुलिस ने बाहाचौकी के दुष्कर्म के आरोपित चाचा को एसपी कार्यालय के समीप शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. वह न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के लिए जा रहा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की और फिर बाद में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. विदित हो कि हेमजापुर में 29 मार्च को 9 वर्षीय बच्ची अपनी 4 वर्षीय चचेरी बहन के साथ चचेरे चाचा के कमरे में टीवी देखने के लिए गयी थी. चौकी पर बैठ दोनों टीवी देख रही थी.
तभी ननकु ने उसे खींच कर नीचे उतारा और मुंह बंद कर गंदा काम किया. खून निकलने लगा तो उसने 10 रुपये का नोट देकर एवं बताने पर जान मारने की घमकी देकर नीचे बाथरूम भेज दिया. जब परिजनों को गंभीर स्थिति में बच्ची मिली तो उसे इलाज के लिए मैदनीचौकी एक निजी क्लिनिक ले जाया गया. रात में हेमजापुर थाना में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराया. पुलिस ने पीड़िता की मां एवं पीड़िता को महिला थाना भेजा दिया. महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी दोनों का बयान दर्ज किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन