किसान हत्याकांड में सात नामजद, आरोपी फरार

Updated at :27 Mar 2017 5:14 AM
विज्ञापन
किसान हत्याकांड में सात नामजद, आरोपी फरार

मुंगेर : बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार ओपी क्षेत्र स्थित धाजाराही भेलवा गांव निवासी किसान डोमन सिंह हत्याकांड में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है़ जिसमें पुलिस अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल नहीं कर पायी है़ वहीं रविवार को पुलिस अभिरक्षा में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के […]

विज्ञापन

मुंगेर : बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार ओपी क्षेत्र स्थित धाजाराही भेलवा गांव निवासी किसान डोमन सिंह हत्याकांड में सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है़ जिसमें पुलिस अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल नहीं कर पायी है़ वहीं रविवार को पुलिस अभिरक्षा में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया़

सात लोगों को किया गया नामजद: मृतक के पिता फुलचंद सिंह के बयान पर पुलिस ने गांव के ही सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है़ जिसमें झोटी सिंह, प्रकाश सिंह (पिता- रामस्वरूप सिंह), अरुण सिंह, प्रकाश सिंह (पिता- रामदेव सिंह), विपिन सिंह, अमोद सिंह व रुदल सिंह को शामिल किया गया है़ मृतक की पत्नी सुलेखा देवी ने बताया कि शनिवार को डोमन सुबह के 9 बजे घर पर नाश्ता कर रहा था़ तभी गांव के ही प्रकाश सिंह तथा अरुण सिंह उसे बुलाने आ गये़ जिसके साथ वह खेत चला गया़ लगभग दो बजे उसे खबर मिली कि किसी ने उसकी पति की गोली मार कर हत्या कर दी़ जिसके बाद वह परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंची़
खेत के बटाईदारी को लेकर हुई हत्या
फुलचंद सिंह ने बताया कि तीन साल पूर्व तक झोटी सिंह सुबोध यादव का खेत बटाई पर करता था़ किंतु खेत के मालिक उससे संतुष्ट नहीं रहता था़ जिसे खेत के मालिक ने बटाईदारी से हटा दिया तथा अपना खेत डोमन को बटाई के लिए दे दिया़ तभी से वह डोमन को रास्ते से हटाने के फिराक में लगा था़ कई बार तो वह जान से मारने की धमकी तक दे चुका था़
पांच बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
किसान डोमन सिंह की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया है़ बूढ़े पिता फूलचंद सिंह की आंखों के आंसू सूख गये हैं. वहीं पत्नी सुलेखा देवी को अब यह चिंता सताये जा रही है, कि वह किसके भरोसे अपना जीवन गुजारेगी़ इतना ही नहीं डोमन की हत्या से पांच मासूमों के सिर से पिता का साया भी उठ गया है़ डोमन खेती- बाड़ी कर किसी तरह अपने तथा अपने पिरवार का पेट भरता था़ अब तक वह अपने परिवार के लिए ठीक से एक कच्चा मकान भी नहीं बना पाया था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन