संचालित हो रही मिनीगन फैक्टरी

मुंगेर : मुंगेर जिले से होकर गुजरी पहाड़ों पर नक्सलियों का राज कायम है. इन पहाड़ों पर नक्सलियों के संरक्षण में बड़े पैमाने पर मिनीगन फैक्टरी का भी संचालन कराया जा रहा है. निर्धारित लेवी एवं हथियार के डील पर निर्माता बेफ्रिक होकर पहाड़ों पर अपना धंधा कर रहे हैं. ऋषिकुंड के बर्रा पहाड़ पर […]
मुंगेर : मुंगेर जिले से होकर गुजरी पहाड़ों पर नक्सलियों का राज कायम है. इन पहाड़ों पर नक्सलियों के संरक्षण में बड़े पैमाने पर मिनीगन फैक्टरी का भी संचालन कराया जा रहा है. निर्धारित लेवी एवं हथियार के डील पर निर्माता बेफ्रिक होकर पहाड़ों पर अपना धंधा कर रहे हैं. ऋषिकुंड के बर्रा पहाड़ पर 11 जनवरी 2016 को भी पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी. जहां से नौ मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया गया था. जबकि भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल व हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये गये थे. टेंट लगा कर बर्रा पहाड़ पर हथियार निर्माण किया जा रहा था. 13 फरवरी 2017 को जब पुलिस ने ऋषिकुंड पहाड़ पर छापेमारी की तो वहां से पांच मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










