शहर में 324 बोतल विदेशी शराब जब्त
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Mar 2017 4:55 AM
विज्ञापन

तस्करी. भाग निकले तीन कारोबारी मुंगेर पुलिस ने बुधवार चंडिका स्थान के पास भट्ठ टोली में छापेमारी कर एक बंद मकान से 324 बोतल शराब जब्त की. जबकि भनक लगते ही तीनों शराब कारोबारी मौके से भाग निकले. मुंगेर : शहर के चंडीस्थान भट्ठ टोली में बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर खंडरनुमा मकान […]
विज्ञापन
तस्करी. भाग निकले तीन कारोबारी
मुंगेर पुलिस ने बुधवार चंडिका स्थान के पास भट्ठ टोली में छापेमारी कर एक बंद मकान से 324 बोतल शराब जब्त की. जबकि भनक लगते ही तीनों शराब कारोबारी मौके से भाग निकले.
मुंगेर : शहर के चंडीस्थान भट्ठ टोली में बुधवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर खंडरनुमा मकान के शौचालय से 324 बोतल विदेशी शराब जब्त किया. जबकि शराब के कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने कहा कि गुप्त सूचना पर
वासुदेवपुर ओपी प्रभारी प्रियरंजन ने पुलिस बल के साथ चंडी स्थान भट्ठ टोला निवासी विभूति सिंह के सूने घर पर छापेमारी की. घर के पीछे जर्जर शौचालय से पुलिस ने मेकडॉवेल कंपनी के 750 एमएल का 17 कार्टून, 375 एमएल का 3 एवं 180 एमएल का 1 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया. सभी शराब रम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










