चलती बस की छत से गिर कर छात्र की मौत

Updated at :22 Mar 2017 5:36 AM
विज्ञापन
चलती बस की छत से गिर कर छात्र की मौत

मुंगेर/ टेटियाबंबर : जमुई-हवेली खड़गपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को मिल्की गांव के समीप चलती बस के छत से गिर कर एक छात्र की मौत हो गयी. छात्र बस की छत से जब नीचे गिरा, तो स्थानीय ग्रामीणों ने उसे उठा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर ले गये. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर […]

विज्ञापन

मुंगेर/ टेटियाबंबर : जमुई-हवेली खड़गपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को मिल्की गांव के समीप चलती बस के छत से गिर कर एक छात्र की मौत हो गयी. छात्र बस की छत से जब नीचे गिरा, तो स्थानीय ग्रामीणों ने उसे उठा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गपुर ले गये. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया. इधर इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. गंगटा थाना क्षेत्र के रोपा मोड़ गांव निवासी मुकुंद यादव का 16 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार अपने चचेरे भाई विजय कुमार के साथ अन्नपूर्णा बस के छत पर सवार होकर हवेली खड़गपुर जा रहा था़

जैसे ही बस ने मिल्की के समीप टर्न लिया, मनीष बस की छत से नीचे गिर गया तथा उसके सिर का पिछला हिस्सा फट गया़ विजय ने स्थानीय लोगों के मदद से घायल को हवेली खड़गपुर पीएचसी में इलाज के लिए भरती कराया़ किंतु चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया़ उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया़ विजय ने बताया कि मनीष को खड़गपुर में किराये पर एक कमरा लेना था, इसी कारण से वह खड़गपुर जा रहा था़ बस में सीट खाली नहीं रहने के कारण छत पर बैठना पड़ा़ वहीं मनीष के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया़ रोते विलखते मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे तथा मनीष के शव से लिपट कर विलाप करने लगे़ मृतक के परिजनों ने बताया कि मनीष उच्च विद्यालय देवघरा में नौवीं कक्षा में पढ़ता था तथा चार भाई बहन में सबसे छोटा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन