कला के माध्यम से दिखाये मुंगेर के ऐतिहासिक स्थल

Updated at :22 Mar 2017 5:35 AM
विज्ञापन
कला के माध्यम से दिखाये मुंगेर के ऐतिहासिक स्थल

मुंगेर : निशा ओंकार कला कुंज के रितेश मिश्रा के निर्देशन में कलाकारों ने महादानी कर्ण से जुड़े चंडिका स्थान को दिखाया गया और उसकी महिमा के बारे में लोगों को जानकारी दी. सीताकुंड का नामाकरण कैसे हुआ, पीर पहाड़ क्यों प्रसिद्ध है, बड़ी दुर्गा, दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के बारे में कलाकारों ने अपने कला […]

विज्ञापन

मुंगेर : निशा ओंकार कला कुंज के रितेश मिश्रा के निर्देशन में कलाकारों ने महादानी कर्ण से जुड़े चंडिका स्थान को दिखाया गया और उसकी महिमा के बारे में लोगों को जानकारी दी. सीताकुंड का नामाकरण कैसे हुआ, पीर पहाड़ क्यों प्रसिद्ध है, बड़ी दुर्गा, दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के बारे में कलाकारों ने अपने कला के माध्यम से दिखाने का सफल प्रयास किया.

मुंगेर जिला ने ही बिहार को पहला मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के रूप में दिया. उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को भी दिखाया गया. मीर कासिम का किला, प्रथम योग विश्वविद्यालय योगाश्रम, स्वामाजी निरंजनानंद सरस्वती के साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करने का दृष्ण कलाकारों ने अपने अभिनय से जीवंत कर दिया. जिसे देख कर लोग वाह-वाह कर उठे. कलाकार रितेश मिश्रा, रूपेश मिश्रा, अन्नया, सुनील ने बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन