एसपी ने दारोगा को किया लाइन हाजिर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Mar 2017 12:54 AM
विज्ञापन

गिरफ्तार लकड़ी माफिया को छुड़ाना दारोगा को पड़ा महंगा मुंगेर : खड़गपुर प्रखंड के भलुआकोल के समीप से वन कर्मियों द्वारा बीस हजार की अवैध लकड़ी के साथ चालक को वाहन सहित पकड़ा. जिसे खड़गपुर थाने में पदस्थापित दारोगा ने वर्दी का रोब दिखा कर वन कर्मियों से चालक को छुड़वा लिया. जिस पर वन […]
विज्ञापन
गिरफ्तार लकड़ी माफिया को छुड़ाना दारोगा को पड़ा महंगा
मुंगेर : खड़गपुर प्रखंड के भलुआकोल के समीप से वन कर्मियों द्वारा बीस हजार की अवैध लकड़ी के साथ चालक को वाहन सहित पकड़ा. जिसे खड़गपुर थाने में पदस्थापित दारोगा ने वर्दी का रोब दिखा कर वन कर्मियों से चालक को छुड़वा लिया. जिस पर वन विभाग के रेंजर की शिकायत पर पुलिस विभाग हरकत में आयी और एसपी आशीष भारती ने तत्काल लाइन हाजिर कर दिया और खड़गपुर इंस्पेक्टर को जांच करने का निर्देश दिया.
वनपाल शंकर मिश्रा ने बताया गुप्त सूचना पर भलुआकोल में छापेमारी की गयी. एक वाहन पर बीस हजार की अवैध लकड़ी लदा वाहन को जब्त किया गया. जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि खड़गपुर थाने में पदस्थापित विजय कुमार सिंह की मदद से लकड़ी माफिया भलुआकोल गांव के समीप शीशम का पेड़ काट कर जुगाड़ गाड़ी पर लदवा रहे थे.
सूचना मिलते ही एसआइ विजय सिंह पहुंचे और वाहन चालक को छुड़ाकर लेकर चले गये. घटना की सूचना रेंजर ने डीएफओ नीरज नारायण को दी. उनके द्वारा एसपी आशीष भारती को घटना की सूचना दी गयी. एसपी आशीष भारती ने बताया कि तत्काल एसआइ को लाइन हाजिर कर दिया गया है. जबकि पूरे मामले की जांच करने का निर्देश इंस्पेक्टर को दिया गया है. जांच रिपोर्ट आते ही एसआइ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










