तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर भवन में लगेगा शिविर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :21 Mar 2017 12:52 AM
विज्ञापन

7 से 18 अप्रैल तक नगर भवन में आयोजित होगा शिविर मुंगेर : प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मुंगेर के नगर भवन में 12 दिवसीय अलविदा तनाव शिविर का आयोजन किया जायेगा. 7 से 18 अप्रैल तक चलने वाले इस शिविर में प्रख्यात तनाव मुक्ति विशेषज्ञ ब्रह्म कुमारी पूनम बहन लोगों से […]
विज्ञापन
7 से 18 अप्रैल तक नगर भवन में आयोजित होगा शिविर
मुंगेर : प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मुंगेर के नगर भवन में 12 दिवसीय अलविदा तनाव शिविर का आयोजन किया जायेगा. 7 से 18 अप्रैल तक चलने वाले इस शिविर में प्रख्यात तनाव मुक्ति विशेषज्ञ ब्रह्म कुमारी पूनम बहन लोगों से तनाव मुक्ति का रास्ता प्रशस्त करेंगी. ये बातें सोमवार को ब्रह्मकुमारी के शास्त्रीनगर स्थित सेवाकेंद्र की मनीषा बहन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को लेंकर सेवा केंद्र की प्रशासनिक अनीता दीदी के नेतृत्व में टीम बनायी गयी है. पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स लगा कर इस शिविर की जानकारी दी जायेगी. शिविर में प्रवेश नि:शुल्क है.
लेकिन इसमें भाग लेने वालों को शास्त्रीनगर स्थित सेवा केंद्र में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है. इंट्री पास पर ही अंदर जाने की अनुमति दी जायेगी. उन्होंने कहा कि आज हर लोग तनावग्रस्त होते जा रहे हैं. पूनम बहन लोगों को जीवन जीने के ऐसे सरल एवं व्यवहारिक नुस्खे बतायंगी. आज तनाव के कार ब्लड प्रेशर, डायबिटिज, हृदयरोग, डिप्रेशन जैसी बीमारियों से छुटकारा का पाने की जानकारी शिविर में दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










