हवेली खड़गपुर : कार गड्ढे में गिरी, बचे लोग
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Mar 2017 9:08 AM
विज्ञापन

हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग में प्रसंडो उच्च विद्यालय के समीप मोटर साईकिल सवार को बचाने के क्रम में इंडिका कार शुक्रवार को खाई में जा गिरी. कार पर सवार सभी लोग ड्राइवर की सूझबूझ से बाल-बाल बच गये. घटनास्थल के समीप कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि कार खड़गपुर की ओर से आ रही […]
विज्ञापन
हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग में प्रसंडो उच्च विद्यालय के समीप मोटर साईकिल सवार को बचाने के क्रम में इंडिका कार शुक्रवार को खाई में जा गिरी. कार पर सवार सभी लोग ड्राइवर की सूझबूझ से बाल-बाल बच गये. घटनास्थल के समीप कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि कार खड़गपुर की ओर से आ रही थी और सामने से तेज रफ्तार से मोटर साइकिल सवार से धक्के लगने की आशंका पर ड्राइवर दाहिने काटते हुए निकालने का प्रयास किया. इसी दौरान वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी. उन्होंने बताया कि ड्राइवर सहित सभी लोग कार से सुरक्षित निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










