दो दिनों में 124 बोतल विदेशी व 140 पाउच शराब बरामद

Updated at :15 Mar 2017 9:01 AM
विज्ञापन
दो दिनों में 124 बोतल विदेशी व 140 पाउच शराब बरामद

धरहरा में 20 बोतल कैन बीयर भी हुआ बरामद मुंगेर : मुंगेर जिले में एक ओर जहां शराबियों के खिलाफ पुलिस द्वारा ऑपरेशन रेनबो चलाया चलाया गया है. वहीं दूसरी ओर शराब माफिया ऑपरेशन को चुनौती देने में लगे हैं. होली के मौके पर भी जम कर शराब की बिक्री हुई और लोगों ने खूब […]

विज्ञापन
धरहरा में 20 बोतल कैन बीयर भी हुआ बरामद
मुंगेर : मुंगेर जिले में एक ओर जहां शराबियों के खिलाफ पुलिस द्वारा ऑपरेशन रेनबो चलाया चलाया गया है. वहीं दूसरी ओर शराब माफिया ऑपरेशन को चुनौती देने में लगे हैं. होली के मौके पर भी जम कर शराब की बिक्री हुई और लोगों ने खूब शराब पी. लेकिन पुलिस का भय शराबियों पर जरूर देखा गया. सड़क पर शराब पीकर हंगामा करते लोग इक्के-दुक्के दिखे.
होती रही डिलिवरी
पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी के बावजूद होली में शराब की डिलिवरी जारी रही. फोन कॉल पर शराब माफिया द्वारा होम डिलिवरी की सुविधा प्रदान की गयी. रविवार ही नहीं सोमवार यानी होली के दिन भी फोन पर शराब की बिक्री होती रही. लोगों ने होली के दिन शराब पी. शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने खूब शराब पी. हालांकि जो शराब अन्य दिनों रॉयल स्टैग का जो शराब 1200-1400 रुपये में उपलब्ध हो जाती थी ,वही शराब होली के पूर्व संध्या से 1600-1800 रुपये में बेची गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन