वाद-विवाद प्रतियोगिता परीक्षा का 15 तक ही जमा होगा फॉर्म

Updated at :12 Mar 2017 5:56 AM
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता परीक्षा का 15 तक ही जमा होगा फॉर्म

मुंगेर : उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जायेगी. जिसके लिए फॉर्म भरा जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 15 मार्च तक है और इसी तिथि तक डीइओ कार्यालय में फॉर्म जमा लिया जायेगा. उर्दू निदेशालय बिहार द्वारा तालीम की […]

विज्ञापन

मुंगेर : उर्दू भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जायेगी. जिसके लिए फॉर्म भरा जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 15 मार्च तक है और इसी तिथि तक डीइओ कार्यालय में फॉर्म जमा लिया जायेगा. उर्दू निदेशालय बिहार द्वारा तालीम की अहमियत विषय में मैट्रिक या समकक्ष वर्ग समूह,

उर्दू जुबान की अहमियत विषय में इंटर या समकक्ष वर्ग समूह एवं उर्दू गजल की लोकप्रियता विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में स्नातक वर्ग समूह के छात्र-छात्रा भाग लेंगे. सफल तीनों वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक-एक, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले तीन-तीन व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले चार-चार विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि दिया जायेगा. राशि देने की तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन