नौवागढ़ी पुलिस चौकी के नाम पर महज खानापूर्ति

Updated at :11 Mar 2017 5:31 AM
विज्ञापन
नौवागढ़ी पुलिस चौकी के नाम पर महज खानापूर्ति

मुंगेर : नौवागढ़ी बाजार में सुरक्षा के दृष्टिकोण से वर्ष 2014 में भगत सिंह चौक स्थित यात्रीशेड में पुलिस चौकी खोली गयी थी. कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा़ किंतु प्रशासनिक उदासीनता के कारण कुछ माह बाद यहां पुलिस चौकी के नाम पर महज खानापूर्ति होने लगी़ इस कारण आये दिन न […]

विज्ञापन

मुंगेर : नौवागढ़ी बाजार में सुरक्षा के दृष्टिकोण से वर्ष 2014 में भगत सिंह चौक स्थित यात्रीशेड में पुलिस चौकी खोली गयी थी. कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा़ किंतु प्रशासनिक उदासीनता के कारण कुछ माह बाद यहां पुलिस चौकी के नाम पर महज खानापूर्ति होने लगी़ इस कारण आये दिन न सिर्फ बाजार के व्यावसायी बल्कि आम राहगीर भी दहशत में रहते हैं.

इस पुलिस चौकी में सुबह 11 बजे से 1 बजे एवं 3 बजे से 6 बजे तक तीन पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाता है और सूरज ढलते ही पुलिसकर्मी वापस थाना लौट जाते हैं. बताया जाता है कि जिस समय बाजार में गोली चली, उससे कुछ ही दूरी पर पुलिस के जवान भी थे. किंतु जवानों ने अपराधियों को पकड़ने के लिए कोई मशक्कत नहीं की. फलत: घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन