हिंदुस्तान में इस्लाम खतरे में नहीं : मौलाना मदनी

मुंगेर : मुस्लिम धर्मगुरु और जमीअत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा कि हिंदुस्तान में इस्लाम खतरे में नहीं है. जब देश का बंटवारा हुआ और धर्म की बुनियाद पर एक अलग राष्ट्र पाकिस्तान बना तो बहुत सारे लोग वहां गये. लेकिन जिन्हें यहां की गंगा जमुनी तहजीब में यकीन था […]
मुंगेर : मुस्लिम धर्मगुरु और जमीअत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा कि हिंदुस्तान में इस्लाम खतरे में नहीं है. जब देश का बंटवारा हुआ और धर्म की बुनियाद पर एक अलग राष्ट्र पाकिस्तान बना तो बहुत सारे लोग वहां गये. लेकिन जिन्हें यहां की गंगा जमुनी तहजीब में यकीन था वे यहीं रह गये.
भारत में मुसलमान अन्य मुल्कों से बेहतर हालात में है. वे मंगलवार को जामा मसजिद मुंगेर के पास आयोजित मदरसा तजविदुल कुरआन की ओर से आयोजित जलसा दस्तारबंदी को संबोधित कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










