छिनतई की वारदात में लग रही चोरी की धारा

Updated at :08 Mar 2017 5:31 AM
विज्ञापन
छिनतई की वारदात में लग   रही चोरी की धारा

मुंगेर : एक ओर जहां आम जनता शहर में हो रहे लगातार छिनतई की घटना से परेशान है. वहीं पुलिस की भी भद पीट रही. दूसरी ओर छिनतई के वारदात में पुलिस द्वारा दर्ज की जा रही प्राथिमकी में चोरी की धारा लगायी जा रही है. सोमवार को दिनदहाड़े शहर के श्रवण बाजार इलाके में […]

विज्ञापन

मुंगेर : एक ओर जहां आम जनता शहर में हो रहे लगातार छिनतई की घटना से परेशान है. वहीं पुलिस की भी भद पीट रही. दूसरी ओर छिनतई के वारदात में पुलिस द्वारा दर्ज की जा रही प्राथिमकी में चोरी की धारा लगायी जा रही है. सोमवार को दिनदहाड़े शहर के श्रवण बाजार इलाके में उचक्कों ने एक रेलकर्मी शंकर कुमार से रुपये का बैग छीन लिया.

बैग में 50 हजार रुपया था जो शंकर भारतीय स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच से निकाल कर घर ले जा रहा था. इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने कांड संख्या 70/17 दर्ज की है. जिसमें भा.द.वि की धारा 379 लगायी गयी है. पीड़ित शंकर कुमार का कहना है कि छिनतई की घटना में चोरी की धारा लगाया जाना अपराधी को मदद करने जैसा है. इस संदर्भ में कई वरीय अधिवक्ता व अपर लोक अभियोजक ने कहा कि पुलिस को आइपीसी की धारा 392 लगाना चाहिए. जबकि कोतवाली थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी का कहना है कि भय दिखाकर यदि छिनतई होती है, तो धारा 392 लगायी जा सकती है.

योजनाबद्ध छिनतई
गिरफ्तार सागर ने कहा कि गिरोह में 8 लोग शामिल हैं. वे भागलपुर जिले के सुलतानगंज में किराये के मकान से रणनीति के तहत एक मोटर साइकिल पर सवार होकर हमलोग तय किये गये शहर पहुंच कर चिह्नित बैंक पहुंच जाते हैं. दो लोग बैंक के अंदर और दो मोटर साइकिल पर बाहर रहता है जो इशारे का इंतजार करता है. एसपी आशीष भारती ने बताया कि ये लोग बैंक के अंदर फॉर्म भरने में मदद भी करता है और फिर बाहर निकलने पर मौका देख कर रुपये से भरा थैला व बैग लेकर फरार हो जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन