कोढ़ा गैंग मुंगेर में मचा रहा उत्पात, एसआइटी का गठन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Mar 2017 5:14 AM
विज्ञापन

कार्रवाई. छिनतई गिरोह ने किया पुलिस की नाक में दम मुंगेर शहर में कटिहार के कोढ़ा गिरोह ने आतंक मचा रखा है और एक के बाद एक छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहा. खासकर बैंक से रुपया निकाल कर घर लौटने वाले लोग इसके शिकार हो रहे. मुंगेर पुलिस ने बैंक व शहर के […]
विज्ञापन
कार्रवाई. छिनतई गिरोह ने किया पुलिस की नाक में दम
मुंगेर शहर में कटिहार के कोढ़ा गिरोह ने आतंक मचा रखा है और एक के बाद एक छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहा. खासकर बैंक से रुपया निकाल कर घर लौटने वाले लोग इसके शिकार हो रहे. मुंगेर पुलिस ने बैंक व शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज से इसकी शिनाख्त की है. पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने इन अपराधियों पर कार्रवाई के लिए एसआइटी का गठन किया है.
मुंगेर : शहर में लगातार छिनतई करने वाले गिरोह की पहचान कटिहार जिले के कोढ़ा गैंग के रूप में की गयी है. हाल के दिनों में भी छिनतई की बारदात के सीसी टीवी फुटेज के आधार पर कुछ अपराधियों की भी
शिनाख्त की गयी है. लगातार शहर में हो रही छिनतई की घटना से पुलिस की किरकिरी हो रही थी. पुलिस अधीक्षक ने छिनतई की घटना का गहन अध्ययन किया. बैंक एवं लूट वाले मार्ग में लगे सीसी टीवी कैमरे से फुटेज निकाल कर छिनतई करने वाले मोटर साइकिल सवार अपराधियों को चिह्नित किया गया. जो बैंक एवं लूट वाले मार्ग में दिखे थे.
पहचान के लिए उन्होंने सीसीटीवी फुटेज से निकाले गये तस्वीर को भी जारी किया है. जिसके बाद एसपी ने कहा कि छिनतई करने वाला गिरोह कटिहार के कोढ़ा गैंग का है. जिसके सभी सदस्यों की पहचान कर ली गयी है. उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए एसआइटी टीम का भी गठन किया है. जो इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करेगी. एसपी ने कहा कि जल्द ही छिनतई के मामलों का उद्भेदन करने के साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह की हुई शिनाख्त
हाल के दिनों में लगातार हो रही छिनतई
2 मार्च को बाइक सवार उच्चकों ने शहर के दारू गोदाम कटघर के समीप बीच सड़क पर रिक्शा पर सवार एक वृद्ध से 50 हजार रुपयों से भरा थैला छिन लिया था. वह विजया बैंक से रूपया निकाल कर जा रहा था. जबकि 3 फरवरी को सफियाबाद बाजार समिति परिसर स्थित एसबीआइ बैंक से दो महिला 20-20 हजार रुपया निकाल कर वापस घर इस्माइलपुर लौट रही थी. तभी मोटर साइकिल उच्चकों ने रूपयों से भरा थैला छिन कर फरार हो गया. जबकि 27 फरवरी को अपराधियों ने कोतवाली थाना के नीलम चौक के समीप माधोपुर नयाटोला निवासी अभिषेक रंजन के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










