बाइक सवार उचक्कों ने फिर छीने 50 हजार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Mar 2017 5:13 AM
विज्ञापन

जमालपुर रेल कारखाना के कर्मी से हुई छिनतई स्टेट बैंक बड़ी बाजार से रुपये निकाल कर लौट रहा था घर मुंगेर : मुंगेर शहर में लचर पुलिसिंग व्यवस्था खुल कर सामने आ गयी है. एक ओर मुंगेर पुलिस उचक्के गिरोह की शिनाख्त का दावा करते हुए एसआइटी टीम की गठन की है तो दूसरी ओर […]
विज्ञापन
जमालपुर रेल कारखाना के कर्मी से हुई छिनतई
स्टेट बैंक बड़ी बाजार से रुपये निकाल कर लौट रहा था घर
मुंगेर : मुंगेर शहर में लचर पुलिसिंग व्यवस्था खुल कर सामने आ गयी है. एक ओर मुंगेर पुलिस उचक्के गिरोह की शिनाख्त का दावा करते हुए एसआइटी टीम की गठन की है तो दूसरी ओर सोमवार को पुन: दिनदहाड़े उचक्कों ने एक रेलकर्मी से 50 हजार रुपये उड़ा लिये. घटना उस समय हुई जब जमालपुर रेल कारखाना के कर्मचारी शंकर कुमार स्टेट बैंक बड़ी बाजार से रुपये निकाल कर घर लौट रहा था. वह ज्योंही शहर के अशोक स्तंभ चौक श्रवण बाजार के समीप पहुंचा कि मोटर साइकिल सवार अपराधी दिनदहाड़े रुपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गया. पीड़ित ने थाने में अज्ञात उचक्कों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
पीड़ित शंकर ने बताया कि वह स्टेट बैंक बड़ी बाजार से चेक के माध्यम से 50 हजार रुपये की निकासी की. पैसा बैग में रख कर छोटी केलाबाड़ी स्थित अपने घर लगभग 02:50 बजे अपराह्न लौट रहा था. तभी पीछे से मोटर साइकिल पर सवार दो उच्चकों ने हाथ से बैग लेकर फरार हो गया. बैग में चेकबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा जमालपुर का पासबुक, इसी बैंक का टेंपू का कागजात, मोबाइल फोन भी था. सभी समान लेकर वह भाग निकला. मोटर साइकिल उचक्कों के आंतक से आम शहरी व व्यवसायी में दहशत व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










