बेरोजगारों को 15 दिनों में दें ऋण, नहीं तो आंदोलन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Mar 2017 5:12 AM
विज्ञापन

मुंगेर : जनाधिकारी मोरचा की एक बैठक सोमवार को कंपनी गार्डन में अध्यक्ष संजय केशरी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जिले में साख जमा-अनुपात की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बैंकों को चेतावनी दी गयी कि वे स्वरोजगार के लिए युवाओं को ऋण उपलब्ध करायें. अन्यथा बैंकों के विरुद्ध आंदोलन किया जायेगा. मोरचा […]
विज्ञापन
मुंगेर : जनाधिकारी मोरचा की एक बैठक सोमवार को कंपनी गार्डन में अध्यक्ष संजय केशरी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जिले में साख जमा-अनुपात की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बैंकों को चेतावनी दी गयी कि वे स्वरोजगार के लिए युवाओं को ऋण उपलब्ध करायें. अन्यथा बैंकों के विरुद्ध आंदोलन किया जायेगा.
मोरचा के नेताओं ने कहा कि बैंकिंग प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं बिहारियों के प्रति पूर्वाग्रह की वजह से मुंगेर व बिहार में साख-जमा अनुपात स्वरोजगार में बाधक है. बैंक प्रबंधन को आगाह किया कि सभी योग्य आवेदकों को 15 दिनों के अंदर ऋण दिया जाय. नहीं तो मोर्चा द्वारा आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अगर किसी ऋण आवेदक का आवेदन अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण है तो आवेदक को 10 दिनों के अंदर बैंक बुलाकर उसके आवेदन को दुरूस्त करायें और 15 दिनों के अंदर ऋण दे.
अगर ऋण नहीं दिया जाता है तो आवेदक को 7 दिनों के अंदर कारण सहित लिखित जानकारी दे. संरक्षक दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बैंक प्रबंधन अक्सर कहते हैं कि यहां के लोग बैंक ऋण वापस नहीं करते हैं. मौके पर अजय प्रसाद सिंह, शंकर यादव, सुबोध छवि, किशन मंडल सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










