दहेज के कारण रुकी एक बेटी की शादी

रविवार को होनी थी शादी, मामला पहुंचा थाना मुंगेर : दहेज लेना और देना दोनों अपराध है. बावजूद कहीं दहेज के कारण बेटी मारी जा रही है तो कहीं शादियां रुक रही हैं. जमालपुर में ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ है. रविवार को शादी होनी थी. लेकिन दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर […]
रविवार को होनी थी शादी, मामला पहुंचा थाना
मुंगेर : दहेज लेना और देना दोनों अपराध है. बावजूद कहीं दहेज के कारण बेटी मारी जा रही है तो कहीं शादियां रुक रही हैं. जमालपुर में ऐसा ही एक मामला उजागर हुआ है. रविवार को शादी होनी थी. लेकिन दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर लड़केवालों ने शादी करने से इनकार कर दिया और लड़की का पिता इस्ट कॉलोनी थाना पुलिस के शरण में पहुंच गया.
इस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुगरोड़ा सिकंदरपुर निवासी विनोद यादव की पुत्री की शादी भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र अशीत कुमार से तय हुई थी. अशीत अंबाला में रेलवे विभाग में चतुर्थवर्गीय पद पर कार्यरत है. रविवार को अशीत बारात लेकर जमालपुर पहुंचने वाला था. लेकिन ऐन मौके पर दहेज की डिमांड की गयी. जिसे देने में विनोद यादव ने असमर्थता जतायी. इस पर लड़का पक्ष ने सीधे जबाव दिया कि जब तक
दहेज की रकम नहीं मिल जाती, हम लोग बरात लेकर नहीं आयेंगे. काफी मान-मनौव्वल के बाद भी जब मामला नहीं सुलक्षा, तो विनोद इस्ट कॉलोनी पुलिस की शरण में पहुंच गये. थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा अगर लिखित शिकायत की जाती है, तो न्याय संगत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










