37, 287 रुपये लाभ के बजट पर मुहर

Updated at :05 Mar 2017 3:23 AM
विज्ञापन
37, 287 रुपये लाभ के बजट पर मुहर

नगर निगम. सशक्त स्थायी समिति ने दी स्वीकृति, सफाई के लिए किया गया अलग से प्रावधान वित्तीय वर्ष 2017-18 के नगर निगम के वार्षिक बजट को सशक्त स्थायी समिति ने स्वीकृति प्रदान कर दी. इस बजट के तहत जहां 37,287 रुपया लाभ नगर निगम अगले वित्तीय वर्ष में प्राप्त करेगा. वहीं निगम आय का 20 […]

विज्ञापन

नगर निगम. सशक्त स्थायी समिति ने दी स्वीकृति, सफाई के लिए किया गया अलग से प्रावधान

वित्तीय वर्ष 2017-18 के नगर निगम के वार्षिक बजट को सशक्त स्थायी समिति ने स्वीकृति प्रदान कर दी. इस बजट के तहत जहां 37,287 रुपया लाभ नगर निगम अगले वित्तीय वर्ष में प्राप्त करेगा. वहीं निगम आय का 20 प्रतिशत अपने आंतरिक संसाधन के विकास में खर्च करेगा. साथ ही छठ, दुर्गापूजा जैसे मौके पर सफाई के लिए भी बजटीय प्रावधान किया गया है.
मुंगेर : मुंगेर नगर निगम ने अगले वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए अपना बजटीय प्रारूप तैयार किया है, जिसकी स्वीकृति शनिवार को स्थायी समिति की बैठक में दे दी गयी. बैठक की अध्यक्षता महापौर कुमकुम देवी ने की. जबकि उपमहापौर बेबी चंकी एवं नगर आयुक्त श्यामल किशोर पाठक सहित सशक्त स्थायी समिति के अधिकांश सदस्य मौजूद थे.
37,287 रुपये मुनाफा का बजट
बजट में आय 140 करोड़ 5 लाख 78 हजार 487 रुपये का आय और 140 करोड़ 5 लाख 41 हजार 200 रुपये व्यय का प्रारूप प्रस्तुत किया गया. जिसमें 37,287 रुपये मुनाफा दर्शाया गया है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2016-17 में आय 134 करोड़ 45 लाख 7 हजार 458 रुपये व व्यय 134 करोड़ 44 लाख 75 हजार 543 रुपये था. अगले वित्तीय वर्ष के बजट के आय-व्यय दोनों में बढोतरी की गयी है. साथ ही आंतरिक संसाधन को मजबूत करने के लिए बजटीय प्रावधान किया गया है. जिसका लाभ निगम को मिलेगा.
आंतरिक संसाधन पर बल
नगर आयुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में स्मार्ट सिटी को देखते हुए निगम अपने संसाधन से प्राप्त आय का 20 प्रतिशत राशि विकास के मद में खर्च करेगी, जो गत वित्तीय वर्षों की बजट में प्रावधान नहीं था. जिसे इस बजट में प्रावधान किया गया. साथ ही दुर्गापूजा व छठ पूजा के दौरान होने वाले विशेष सफाई को लेकर सात लाख रुपये अतिरिक्त प्रावधान किया गया है. ताकि पर्व-त्योहार के दौरान सफाई में परेशानी नहीं हो. बाढ़ के दौरान शौचालय, ब्लीचिंग पाउडर, फॉगिंग सहित अन्य नागरिक सुविधा को लेकर भी पांच लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी.
7.71 करोड़ की हुई टैक्स वसूली
निगम टैक्स विभाग लक्ष्य का 90 प्रतिशत यानी सात करोड़ 71 लाख 42 हजार 360 रुपये की टैक्स वसूली भी की गयी. जिसे सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने सहमति प्रदान की. बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि जिस वार्ड से ज्यादा टैक्स आता है वैसे वार्ड को विकास में प्राथमिकता दी जायेगी. ताकि वैसे वार्ड की जनता टैक्स भुगतान करें और अपने क्षेत्र के विकास में भागीदार बने. मौके पर सुजीत पोद्दार, रामानंद यादव, विकास यादव, राजेश ठाकुर, मीली देवी, लेखा सहायक शंकर झा मौजूद थे. जबकि स्थायी समिति के सदस्य गोविंद मंडल बैठक में मौजूद नहीं थे.
स्थायी समिति के सदस्य गोविंद बैठक में नहीं थे मौजूद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन